ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण और शिलाफलकम (स्मारक पट्टिकाएँ) किए जा रहे स्थापित

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।  देशभर सहित जिले में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार अभियान के तहत वीरों को याद करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उनकी स्मृति में जिले के अमृत सरोवरों के निकट ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (स्मारक पट्टिकाएं) स्थापित किये जा रहे है। साथ ही वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। मेरी माटी मेरा देश अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम है। जो 12 मार्च 2021 को शुरू हुआ था और इसके तहत पूरे भारत में 2 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। 9 से 30 अगस्त, 2023 तक, मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत गांव और ब्लॉक स्तर, स्थानीय शहरी निकायों के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों को समर्पित शिलाफलकम् की स्थापना जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ पंच प्राण प्रतिज्ञा, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसी पहल शामिल है। गाँव, पंचायत, ब्लॉक, कस्बे, शहर, नगर पालिका आदि के स्थानीय वीरों के बलिदान की भावना को सलाम करने वाली शिलाफलकम या स्मारक पट्टिकाएँ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जा रही है। इसमें उस क्षेत्र से संबंधित उन लोगों के नाम के साथ प्रधानमंत्री का संदेश होगा, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था।

     अभियान के तहत सामूहिक भागीदारी (जन भागीदारी) को प्रोत्साहित करने के लिए वेबसाइट  https://merimaatimeradesh.gov.in  लॉन्च की गई है, जहां लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक हाथ में लेकर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करके, वे भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता बनाए रखने, नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने और राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए पंच प्राण की प्रतिज्ञा ले सकते हैं। एक बार प्रतिज्ञा लेने के बाद, भागीदारी का एक डिजिटल प्रमाणपत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। लोगों से अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और हमारी मातृभूमि के वीरों को श्रद्धांजलि देने के राष्ट्रव्यापी प्रयास में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 अगस्त से शुरू हो चुके है। जिसके तहत 15 अगस्त, 2023 स्वतंत्रता दिवस तक निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद के कार्यक्रम 16 अगस्त, 2023 से ब्लॉक, नगर पालिका/निगम और राज्य स्तर पर होंगे। समापन समारोह कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 30 अगस्त, 2023 को निर्धारित किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version