वर्षो बाद रावनभाठा मार्ग को मिली अंधेरे से मुक्ति, अब दूधिया रोशन में लगा जगमगाने
गरियाबंद(गंगा प्रकाश) – स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोमवार रात नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर को दूधिया रोशनी से जगमगा दिया। सोमवार को उन्होने कलेक्टोरेट मार्ग में लगाए गए नए स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया। इससे ये मार्ग अब दूधिया रोशनी से जगमगाने लगे। जानकारी के मुताबिक कलेक्टोरेट मार्ग मे 80 स्ट्रीट लाइट लगाए गए है। नई स्ट्रीट लाइट लगने से नगर में वर्षो से अंधेरा रहने वाला कलेक्टोरेट मार्ग अब दूधिया रोशनी से जगमगाने लगा। ज्ञात हो कि वर्षो से यहां स्ट्रीट लगाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद जल्द ही छुरा मार्ग भी दूधिया रोशनी जगमगाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने कहा कि शाम होते ही अंधेरे के साए में सिमटने वाले कलेक्टोरेट सड़क अब रोजाना दूधिया रोशनी से जगमगाएगी। करीब दो किमी की इस सड़क पर 80 आकर्षक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। जिससे अब इस मार्ग को वर्षो के अंधेरे से मुक्ति मिलेगी। मालूम को कि पहले इस मार्ग में सिविल लाइन से लेकर कलेक्टोरेट तक एक भी स्ट्रीट लाइट नही थी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, विष्णु मरकाम, पार्षद संदीप सरकार, सीएमओ आशीष तिवारी, एल्डरमैन मुकेश रामटेके, बाबा सोनी, इंजी अश्वनी वर्मा, केशनाथ साहू, लेखापाल दुष्यंत साहू, सपना मिश्रा, भूपेंद्र कश्यप, रितेश गुप्ता, अजय ध्रुव सहित सभी पालिका स्टाफ उपस्थित था।
उल्लेखनीय है कि नगर के तिरंगा चौक से कलेक्टोरेट मार्ग में वर्षो से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग जा रही थी। कलेक्टोरेट ओर नेशनल हाईवे होने के चलते 24 घंटे इस व्यस्तम मार्ग में सिविल लाइन से कलेक्टोरेट तक एक भी स्ट्रीट लाइट नही थी। जो नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन के प्रयास से पूरी हुई। स्ट्रीट लाइट लगने से अब राहगीरों को रात में इस सड़क में आने जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
There is no ads to display, Please add some



