गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरकार ने पटवारियों कि हड़ताल समाप्त करने के लिए जो आश्वासन राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ करे दिया था उसे पूरा करने तीन महीना का समय मांगा था पर सरकार ने दो दिन में संगठन कि कुछ मांगो पर अमल करना शुरू कर दिया है राजस्व पटवारी संघ के फिंगेश्वर-राजिम तहसील के पदाधिकारियों ने बताया है कि अब आम नागरिकों और ग्रामीणों को छोटी छोटी त्रुटि होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा और सभी त्रुटियॉ तहसील कार्यालय में ही हो सकेंगे जिससे तहसील के दूर दराज के किसानों को इन कार्यो के सुधार के लिए एसडीएम कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा और साथ ही वन अधिकार पत्रकधारी हितग्राहियों के लिए भी सुखद समाचार है उनके भी छोटे छोटे लिपिकीय त्रुटियॉ के सुधार के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा और उनके फैती नामांतरण और बंटवारा कार्य भी तहसील कार्यालयों में ही हो सकेंगे। जिससे आम जनता के साथ ही साथ पटवारियों को भी सहूलियत होगी क्योंकि इन्हें भी सभी प्रकरणों के सुनवाई के दौरान एसडीएम न्यायालय या कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होना होता था। जिससे उनके हल्के के कार्य भी प्रभावित होते थे और किसानों की भी शिकायतें रहती थी। जिनका अब समाधान होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने हमारे संगठन की मांगो को अतिशीघ्र मानने की शुरूआत कि है उसके लिए हम उनके शुक्रगुजार है और सभी इलेक्टॉनिक मीडिया और प्रिन्ट मीडिया का भी बहुत बहुत शुक्रिया कि उन्होंने हमारे हड़ताल के हर बात को सरकार तक पहुंचाने में मदद की जिससे हमारे संगठन कि मांगो पर शासन त्वरित कार्यवाही करना शुरू कर दिया जिसके लिए संघ के द्वारा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version