बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। –प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पूरे देश के विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से सीधे संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया । ग्राम गिर्रा के हाई स्कूल में भी पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने शामिल होकर बच्चों के बीच अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार 6वें साल विद्याथियों से रूबरू होकर उनको सफल होने के टिप्स देते हैं, परीक्षा के प्रति उनके भय को दूर कर लक्ष्य प्राप्त करने के उपाय बताते है । प्रधानमंत्री मोदी कहते है परीक्षा पर चर्चा मेरी भी परीक्षा है और देश के कोटि कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे है और मुझे ये परीक्षा देने में आनंद आता है । आप अच्छा करेंगे तो भी हर कोई आपसे नई अपेक्षा करेगा, यदि आप दबाव से मुक्त होकर काम करेंगे तभी सफल हो पायेंगे । उन्होंने आगे कहा जो विद्यार्थी मेहनती है उसकी मेहनत एक दिन अवश्य रंग लाएगी । इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती शकुंतला आडील, श्वेता मानिकपुर, खुमेश चेलक, दीपक, भास्कर, सेवक, सुमित कुमार, सूर्या, दीपेश, खेमराज, यामिनी, पूनम, अजिता, गोमती, देवकी, योगिता, वीणा, अर्चना, पूजा, गोपाल, बिंदु सहित विद्यार्थीगण उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some

