- **कोंडागांव कोया समाज समन्वय समिति की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन**
मिलन राय – कोंडागांव (गंगा प्रकाश) कोया समाज समन्वय समिति की जिला स्तरीय समिति का गठन शानिवार को अमरावती स्थित कोया भवन में संभागीय उपाध्यक्ष श्री इंदल नाग की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की सहमति और समर्थन से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता मजबूत करने तथा युवाओं को समाज हित के कार्यों से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई।
समिति के संरक्षक मंडल में बुधरु मंडावी, देवाराम वट्टी, मंगसो पोयम, आयतु नाग एवं मंगसिंग पोयम को जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष पद पर श्री मंगन पोयम को नियुक्त किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में दशरथ पोयम, बुधराम कवासी और भारत वट्टी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सचिव पद पर लक्ष्मन महावीर तथा सहसचिव के रूप में धनसिंह पोयम को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी फुलमन मंडावी को दी गई। संगठन मंत्री के रूप में बुधरु मुचकि, दुर्गेश मंडावी, मससु राम नाग, सुखमन पोयम एवं शामनाथ पोयम का चयन किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में प्रेमसिंह मंडावी और संजय नाग को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



