गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इस साल बाढ़ और आपदा में क्षतिग्रस्त मकान बनाने, किसानों फसल क्षति देने, मृतपशुओं की जगह नए पशु खरीदने, सर्पदंश व बिजली गिरने से मौत पर परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार आपदा के वक्त जरूरतमंदों को हर संभव मदद करेगी। मकान बनाने, किसानों को फसल क्षति, पशु खरीदने, सर्पदंश व बिजली गिरने से मौत पर उनके परिजनों को अनुदान सहायता राशि मिलेगी। सरकार ने कलेक्टरों से कहा है कि ये सहायता प्रभावितों और मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में जमा कराएं। इसकी रिर्पोट भी भेजी जाए। इस राशि का उपयोग दूसरी मदों में न किया जाए।
There is no ads to display, Please add some



