मैनपुर (गंगा प्रकाश) । मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत गरहड़ीही में गांव की मितानिनों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच कलाबाई नेताम व सरपंच प्रतिनिधि गणेशराम नेताम भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है।
सरपंच प्रतिनिधि गणेशराम नेताम ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक जितनी भी उपलब्धियां रही हैं, उनके पीछे महत्वपूर्ण श्रेय मितानिन कार्यक्रम को जाता है। मितानिनों के निस्वार्थ सेवा और मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण है। इस मौके पर सरपंच कला बाई नेताम ,दुर्गा बाई नागेश भूखन बाई नेताम प्रमिला नेताम इतवारीन बाई नेताम सोमारी बाई मरकाम धनेश्वरी नागवंशी नर्स डिंपल नेताम आदि शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


