गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-राजिम विधानसभा से 33 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा टिकट की दावेदारी करने से कांग्रेस खेमे में जहां काफी आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है वहीं इसे कार्यकर्ताओं का अति उत्साह भी माना जा रहा है। महिला प्रतिनिधि जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे एवं जनपद पंचायत में सभापति अर्चना दिलीप साहू प्रारंभ से ही चुनाव जीतने के बाद काफी सक्रिय रहकर क्षेत्र की हर समस्या को उठाने में पार्टी से ऊपर उठकर ग्रामीणों के बीच खड़ी रहती रही है। तथा कांग्रेस पार्टी में 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की मंशा के अनुरूप अपना दावा पेश किया है। उन्होंने कहा वे पार्टी के निर्देश एवं सलाह पर की प्रत्येक कार्यकर्ता को टिकट मांगने का अधिकार है के अन्तर्गत आवेदन किया है। अगर उन्हें टिकट नहीं भी मिला तो वे पार्टी उम्मीदवार के प्रति पूरे समर्पित भाव से काम करेगी। पार्टी में इसे अन्यथा नहीं समझना चाहिए। टिकट वितरण में पार्टी में प्रजातांत्रिक ढंग से कार्यकर्ताओं को जो खुली छूट दी और आवेदन मंगाया वह पार्टी में प्रजातांत्रिक तरीके का परिचायक है।
There is no ads to display, Please add some



