यादव परिवार युवा मित्र मंडल और ग्रामवासी की रही विशेष सहयोग।

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लोहरसी में  गुरुवार को माता पंहुचनी के पावन अवसर पर जस ” जुड़वास ” कार्यक्रम की शुरूवात लोक कला मंच “संझा बिहनिया ”  लोहरसी (राजिम) के कलाकरो के दूवारा शानदार संगीतमय गीतो की प्रस्तुति दिया गया । सीतला माता मंदिर परिसर पर सुसज्जित वाटर प्रुफ निर्मित मंच में देर रात तक स्थानीय एंव छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त लोक गायिका स्वर कोकिला सीमा कौशिक के दुवारा तै आऐ ओ दुरगा नव दिन नव रात म। गीत की प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झुमने गुनगुनाने लगे ।कलाकारों के द्वारा माता के भजनों में जस  पचरा, माता सेवा आदि की शानदार प्रस्तुति दिया गया। ईस कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार यादव संचालक लोक कला मंच संझा बिहनिया लोहरसी, संयोजक दीपककुमार साहू जनपद सदस्य फिंगेश्वर ने बताया कि इस आयोजन को  स्व श्रीमति परनिया बाई यादव के पुन्य स्मृति मे यादव परिवार की ओर से रखा गया था । जिसमे छत्तीसगढ़ के स्वर कोकिला सीमा कौशिक रायपुर, निजाम कन्हारपुरिहा  खल्लारी, मसहूर संगीतकार तबला वादक रामकुमार साहू  रायपुर , ललिता यादव, श्याम यादव मंदिर हसौद रायपुर, इकबाल खान नवापारा राजिम, संगीता मानिकपुरी धमतरी, गायत्री राजपूत कोचबाय गरियाबंद, कमलेश यादव कोपरा, मनेश्वर ध्रुव छुईहा , गौकरण मानिकपुरी फुलझर घटारानी,आदि के द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दिया गया।  दर्शकों ने देर रात्रि तक गीत संगीत का आंनद उठाया। संगीत संयोजन दीपक श्रीवास चौबेबांधा राजिम , परमेंद्र नवापारा राजिम, और खेमचंद यादव के टीम ने किया । वहीं मंच का सफल और प्रभावी संचालन नवापारा तर्री निवासी मनोज सेन और जिले का वरिष्ठ साहित्यकार नूतन साहू ने किया । इस महत्ती कार्यक्रम में आयोजक यादव परिवार की ओर से  सभी लोगों के लिए भोजन भण्डारा का भी ब्यस्था किया गया था जिसकी चर्चा गांव और अंचल में हो रही है।  

इस अवसर पर समस्त ग्रामवासीयों सहित  ललित महाडिक राजिम , जनपद सदस्य दीपक साहू,  लालू राम यादव, खेमचंद यादव गीरवर यादव, रिपुसुदन निर्मलकर , राजू साहू विक्रम साहू, भोजन प्रभारी लेखराम ध्रुव, गीरधारी पटेल, कोमल यादव हीरालाल पटेल, हरीश यादव, नंदकुमार साहू, घनश्याम पटेल, चंद्रकांत पटेल, बलीराम ध्रुव, बिशन साहू, सभी का विशेष सहयोग रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version