कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ने जारी की सूचना
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड गरियाबंद ने विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए सर्विस केबल की व्यवस्था उपभोक्ता द्वारा किये जाने के संबंध में सूचना जारी की है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि विद्युत कंपनी के नियमानुसार कनेक्शन हेतु मांग राशि में सुरक्षा निधि, सुपरविजन चार्ज, जीएसटी की राशि सम्मिलित होती है। जारी मांग पत्र में सर्विस केबल के लिए कोई शुल्क या राशि विद्युत कंपनी द्वारा नहीं ली जाती है। उपभोक्ता को स्वयं अपने खर्च पर सर्विस केबल की व्यवस्था करनी होती है। साथ ही मीटर बोर्ड एवं आंतरिक विद्युतीकरण की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होती है।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि प्रायः यह देखने में आया है कि विद्युत मीटर लगाये जाने हेतु विद्युत कर्मचारी द्वारा उपभोक्ता के परिसर में जाने पर आवश्यक सर्विस केबल या मीटर बोर्ड या अन्य व्यवस्था नहीं होती है। जिसके कारण कर्मचारियों के समय का नुकसान होता है एवं उपभोक्ता को कनेक्शन प्रदान करने में विलंब करने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने सूचना जारी करते हुए आमजनों से कहा कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन स्वीकृति पश्चात उक्त सभी व्यवस्था कर लेवे। इसके अलावा अधिकृत बी क्लास विद्युत ठेकेदार से आईएसआई प्रमाणित उपकरण एवं सामग्री का सर्टिफिकेट भी संलग्न करें। जिससे कनेक्शन निर्धारित समय सीमा में प्रदान किया जा सके।
There is no ads to display, Please add some



