गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा अमृत काल के नींव का प्रस्तुत बजट छत्तीसगढ़ के तरक्की और विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उपाध्यक् राजिम भक्तिन माता समिति एवं भाजपा नेता बोधन साहू ने बजट को सर्वहारा के लिए समर्पित बजट बताते हुए कहा कि गरीब कल्याण योजना के तहत 5 वर्षों तक निशुल्क राशन यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली हास्टल में 200 बच्चों का प्रावधान कचरा प्रबंधन के लिए 400 करोड़ सड़को के लिए 841 करोड़ ग्रामीण रोजगार हेतु 2887 करोड़ पंचायत ग्रामीण विकास के लिए 17 हजार 539 करोड शुद्ध पेयजल के लिए 5000 करोड़ महतारी वंदन योजना के लिए 117 करोड़ पंचायत स्तरीय महिला सदन बनाने 50 करोड़ तेंदुपत्ता संग्राहक परिवार के लिए चरण पादुका 35 करोड़ स्वास्थ्य सुविधा के लिए 1500 करोड़ बिजली बिल हाफ योजना के लिए 1 हजार 274 करोड़ एकल बत्ती के लिए 540 करोड़ आवास योजना के लिए 3800 करोड़ कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ श्री रामलला दर्शन के लिए 35 करोड़ सिंचाई परियोजना के लिए 300 करोड़ सहित सुशासन, खुशहाली गरीब किसान युवा महिला व्यापारी वर्ग के लिए यह बजट सराहनीय है। बोधन साहू ने कहा डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ के जनता की सपके सपने साकार होने लगेगी और विष्णुदेव सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट मे अगले 5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक दोगुना करने का लक्ष्य है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



