छुरा(गंगा प्रकाश)।नगर के श्री शीतला मंदिर प्रांगण में आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों में श्रीमद देवी भागवत कथा 9 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है जिसमें व्यास पीठ पर प्रवचनकर्ता के रुप में पं कालेश्वर प्रसाद तिवारी महराज भागवत आश्रम दुर्ग विराजमान होंगे वहीं परायणकर्ता के रुप में पं भोला प्रसाद पांडेय श्रीराम जानकी मंदिर छुरा अपनी सेवा देंगे। 9अप्रैल मंगलवार प्रथम दिवस जल कलश यात्रा दोपहर बाद 4 बजे से होगी साथ ही देवी पूजन , देव पूजन व श्रीकृष्ण मणी कलंक कथा होगी।अप्रैल10 बुधवार द्वितीय दिवस सुघुराज का पुरुषत्व प्राप्ति एवं सुकदेव जन्म कथा होगी 11अप्रैल गुरुवार तृतीय दिवस जनक राजा का उपदेश, सुकदेव जी को हराग्रीव अवतार, मधुकैटप वध एवं व्यास जन्म की कथा होगी। 12अप्रैल शुक्रवार चतुर्थ दिवस कौरव पांडव जन्म, परीक्षित मोक्ष , जन्मेजय को माता की महिमा सुनाना एवं सृष्टि की उत्पत्ति की कथा होगी। 13 अप्रैल शनिवार पंचम दिवस माता का प्राकट्य, सती चरित्र, पार्वती तपस्या एवं शिव पार्वती विवाह की कथा होगी 14अप्रैल रविवार छठे दिवस महिषासुर वध, शुम्भ निशुंभ रक्तबीज की कथा,कौशकी कालिका प्राकट्य कथा होगी। 15अप्रैल सोमवार सप्तम दिवस दिवस कला कालांश वर्णन, राधाकृष्ण प्राकट्य कथा होगी। 16 अप्रैल मंगलवार अंतिम दिवस तुलसी फूल वर्षा, देवी सहस्त्रनाम, चढ़ौत्री एवं भंडारा प्रसादी वितरण होगा।उक्त आयोजन ग्राम समिति छुरा के तत्वाधान में किया जा रहा है जिसकी तैयारी में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तन मन धन से लगे हैं जिनमें प्रमुख रुप से ओंकार शाह अध्यक्ष, यशपेंन्द्र शाह, बजरंग पांडे ललित मेहता, मितेश दीक्षित, सेवन प्रसाद पांडे, रंजन ध्रुव, कुमार सिंह, संतराम निर्मलकर, बिसाहू राम, होमन सोनी, बाजारू राम, गणेशूराम साहू , सुभाष बैगा, राजू यादव, जोगीराम, लखन लाल तिवारी शीतल ध्रुव, महिला मंडल,एवं शीतला समिति के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



