फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय पुलिस से सेवानिवृत्त भाजपा नेता बोधन राम साहू ने छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मानव अंगदान पर अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ किए जाने को लेकर बीजेपी के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की है गौरतलब है कि तमिलनाडू सरकार के द्वारा अंगदान करने वालों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने निर्णय राजकीय अंगदान के अवसर पर घोषणा कर कहा वहीं तमिलनाडू अंगदान कर सैकड़ों लोगों को जीवनदान देने वाले देश के सबसे अग्रणी राज्य में शामिल है। इस प्रक्रिया में अंत्येष्टि के दौरान पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाता है पुलिस बैंड शोक शांति बजाते है। बंदूकों की सलामी दी जाती है। भाजपा नेता बोधन राम साहू ने कहा की बीजेपी संगठन छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा को लेकर उक्त मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल करती है तो अंग प्रत्यारोपण को लेकर लोगों को प्रेरणा मिलेगी व कई सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की जिंदगी दान में मिले अंग प्रत्यारोपण के माध्यम से बचाई जा सकेगी।
There is no ads to display, Please add some
