गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता, राजिम भक्तिन मंदिर के उपाध्यक्ष बोधन साहू ने भारत के वित्तमंत्री द्वारा पेश किया अंतरिम आम बजट को समावेशी और नवोन्मेषी होने के साथ ही देश के भविष्य के निर्माण का बजट बताया हैं। यह विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। बजअ समावेशी और नवोन्मेषी बजट है। इसमें निरंतरता का विश्वास है। यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। श्री साहू ने बताया कि इस बजट में युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। अनुसंधान और नवाचार पर फंड बनाने की घोषणा की गई है बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी एलान किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे का नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।
There is no ads to display, Please add some
