गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।आगामी विधानसभा चुनाव2023-24 को ध्यान में रखते हुए वर्तमान समय में बहुत ही तीव्र गति से अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी में छत्तीसगढ़ के दिग्गज युवा नेताओं के सदस्यता ग्रहण का दौर चल रहा है। सदस्यता ग्रहण की  कड़ी को बढ़ाते हुए गरियाबंद क्षेत्र के युवा दमदार नेता रोशन देवांगन ने अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी में सदस्यता ग्रहण किया। जिसे अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के  अध्यक्ष  विनोद पटेल द्वारा गरियाबंद जिला से जिलाध्यक्ष नियुक्त कर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

       रोशन देवांगन ने हमारे संवाददाता गंगा प्रकाश के ब्युरो को बताया कि छत्तीसगढ़ में अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसकी सरकार आने पर छत्तीसगढ़ के समस्त बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर होगी।

      छत्तीसगढ़ की जनता ने इस बार यह तय किया है कि अब तक सभी पार्टियों को देखा गया, परंतु इन्होंने वादाखिलाफी कर जनता को धोखा ही दिया है। परंतु अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी ऑटो रिक्शा की सरकार आने पर जनता को किसी भी प्रकार का धोखा नहीं होगा।

     जनता इस बार पूर्णरूपेण परिवर्तन चाहती है और परिवर्तन के लिए अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी ऑटो को पसंद किया जा रहा है। अब तक छत्तीसगढ़ की जनता को ऐसी दमदार पार्टी विकल्प के लिए नहीं था, परंतु इस बार अखण्ड भारत लोकतांत्रिक पार्टी का नया विचारधारा, नया जोश-जुनून जनता को बहुत भा रहा है। जिसमें वादाखिलाफी कभी नहीं होगी। इसलिए छत्तीसगढ़ में अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी ऑटो रिक्शा की सरकार बनाएं और छत्तीसगढ़ को बेरोजगारी मुक्त बना कर गरीबी को पूर्णरूपेण दूर करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version