रायपुर(गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर 27 मई शनिवार को दोपहर 1.45 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से विमानतल रायपुर पहुंचेगे। दोपहर 2 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। बिलासपुर पहुंचकर शाम 5.30 बजे लखीराम ऑडिटोरियम बिलासपुर में प्रदेश कौमी तंजीम द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे बिलासपुर महापौर द्वारा अज्ञेय नगर उद्यान में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। रात्रि 9 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर 28 मई रविवार को प्रातः 11 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.30 बजे माना विमानतल पहुंचकर दोपहर 2.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
There is no ads to display, Please add some
