गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शुक्रवार देर शाम हुई ट्रैक्टर-मोटर सायकल दुर्घटना आपसी टक्कर में मोटर सायकल में सवार जीजा-साला की मौत हो गई। घटना में जीजा समीपस्थ ग्राम परसदाकला निवासी हृदय देवांगन पिता कमल देवांगन उम्र 51 साल का सिर ट्रैक्टर के पहिया से कुचल जाने से घटना स्थल में मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मृतक के साले गिरवर देवांगन पिता बिसहत देवांगन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के आगोश में चला गया। घटना शाम में हुई। फिंगेश्वर सरार के ठीक ऊपर ट्रैक्टर ने सामने से आ रही मोटर सायकल में जमकर टक्कर मारी जिससे हृदयराम ट्रैक्टर के पहिए के सामने गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकलने से तत्काल उसके प्राणपखेरू उखड़ गए। फिंगेश्वर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहूंची। रोड के दोनों ओर काफी भीड़ हो गई। पुलिस ने मृतक को हटाकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को काफी बुरी हालत में अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। फिंगेश्वर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर नगर के महासमुंद रोड शराबभट्ठी जाने के मार्ग पर धर्मकांटा के आगे संध्या 4 बजे फैशन प्रो न्यू मोटर सायकल से फिंगेश्वर आ रहे ग्राम परसदाकला निवासी हृदय राम देवांगन पिता कमल देवांगन उम्र लगभग 51 वर्ष को सामने से आ रहे अज्ञात टै्रक्टर वाहन के ट्राली से टक्कर हो गई। जिसके चलते बाइक चालक हृदयराम बाइक सहित गिर गया और गिरते ही उसका सिर चक्के में आ गया। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पर उसके पीछे बैठे उनका साला गिरवर देवांगन पिता बिसहत देवांगन पितईबंद घायल हो गया। इस घटना के बाद सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस को जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जितेन्द्र विजयवार के निर्देश पर एएसआई खुमान महिलांग एवं प्रधान आरक्षक दिलीप सिन्हा घटना स्थल पहुंचकर शव को सड़क से उठाया वहीं पर घायल को संजीवनी 108 से अस्पताल भिजवाया। इस अवसर पर मृतक के परिजन भी घटना स्थल पहुंच चुके थे। घटना को लेकर जानकारी मिली है कि ग्राम परसदाकला में मृतक हृदय राम देवांगन नहावन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने साले के साथ बोरिद मोड आया था और वहां से वापस लौट रहा था कुछ समय पश्चात् यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम 3 फरवरी शनिवार को किया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




