फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर ब्लाक के पं मिलऊ दास कोसरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंदकेरा में नीति आयोग द्वारा स्थापित अटल टिंकरिंग लैब में जहां छात्र न केवल कक्षा में प्राप्त ज्ञान के साथ व्यावहारिक रूप से प्रयोग कर सकते हैं बल्कि सिद्धांतों को दोबारा बदलने और बदले हुए परिणाम देखने का भी प्रयास कर सकते हैं। प्रयोग या टिंकरिंग एक प्रारंभिक चरण जो छात्रों को स्वयं सीखने, अवधारणा और नवाचार करने के लिए प्रेरित करता है।इस लैब में
छात्र एवं छात्राओं को चार दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया उक्त जानकारी देते हुए मीनाक्षी शर्मा इंचार्ज अटल टिंकरिंग लैब ने बताया की संस्था के ए टी एल लेब में प्रत्येक छात्र-छात्राओं को अलग-अलग तकनीकी विषय आधारित प्रशिक्षण करवाया जाता है जिससे प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं भविष्य में प्रौद्योगिकी की दिशा में अग्रसर हो सके इसी तारतम्य मे सितंबर माह के प्रशिक्षण मे संस्था के 50 छात्र छात्रों को तकनीकी शिक्षा आधारित ट्रेनिंग का बेसिक भाग सिखाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सेंसर की पहचान करना ,आर्डीनो आधारित कोडिंग व विभिन्न प्रकार के मोटर की पहचान कर उन्हें उपयोग की जाने वाली क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर विभिन्न प्रकार के मॉडल का निर्माण प्रशिक्षक के द्वारा करवाया गया व शिक्षक रितेश पटेल के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में छात्रों ने प्रशिक्षण कार्य किया।
संस्था के प्राचार्य एम.आर. रात्रे ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है।
स्कुली छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए अटल इनोवेशन मिशन निति आयोग के द्वारा अटल टिंकरींग लैब का संचालन किया जा रहा है जिससे छात्रों में रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता को सकारात्मक दिशा प्राप्त हो।
अटल टिंकरिंग लैब से बच्चों मे स्वयं सिखने अवधारणा और नवाचार करने का विकास
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




