मैनपुर (गंगा प्रकाश)– मैनपुर वनांचल में आज कल हाथियों की दहशत से काफी डरे हुए हैं क्षेत्र मे आये दिन हाथियों से फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। या ग्रामीणों की बेरहमी से कुचल दिया जाता है। उसे मार दिया जाता है। पिछले 2 सालों से यहां हाथियों का डेरा है। यहां कभी मक्के को रौंदकर बर्बाद कर रहा है जंगल क्षेत्र में लगे हाथियों का खतरा लगातार बना हुआ है। जान माल का हमेशा से ही खतरा बना हुआ है.ऐसे में लगातार मैनपुर क्षेत्र में हो रहे देखने को मिल रही है।ऐसे ही एक घटना हुआ है जहाँ गरियाबंद वन मंडल के वन परिक्षेत्र मैनपुर में शुक्रवार तड़के 04 बजे के आसपास एक जंगली हाथी ने अपने झोंपड़ी में सो रहे ग्रामीण को सुंड से खिच कर निकाला और पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग दस किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत जिडार के आश्रित ग्राम सिहार में पाहडी किनारे झोपड़ी बनाकर ग्रामीण गंगाराम वल्द पिता छोटाराम उम्र 56 वर्ष निवास करता था और शुक्रवार सुबह लगभग 04 बजे के आसपास एक हाथी जो झूंड से बिछड़कर घूम रहा है वह हाथी ने ग्रामीण गंगाराम को उसके झोपड़ी से खिंचकर बाहर निकाला और जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत देखने को मिल रही है। ऐसे में वन अफसरों का कहना है। हाथियों के लिए किसी प्रकार का जीपीएस सिस्टम नहीं है जिससे पता लगाया जाए कि हाथी का विचरण किस तरफ है. वहीं घटना के उपरांत
वन विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद सोरी घटना स्थल पर वन अमला के साथ पंहुचा। और उन्होंने बताया एक हाथी जो दल से बिछड़कर घूम रहा है उनके द्वारा एक ग्रामीण गंगाराम सोरी जाति कमार को पटककर मार दिया है वन विभाग द्वारा पंचनामा की कार्यवाही किया गया है पीड़ीत परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
