गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक्टिव किड्स एकेडमी इंग्लिश मिडियम स्कूल कौंदकेरा में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्तिन माता मंदिर कौंदकेरा के प्रांगण में अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर साहू . जिला पंचायत सदस्यएअध्यक्षता एम. आर. रात्रे. प्राचार्य शा. उ. मा. विद्यालय कौंदकेरा विशिष्ट अतिथि ओंकार साहू . उपाध्यक्ष जिला साहू संघ गरियाबंदए गणेश डहरिया . सरपंच ग्राम पंचायत कौंदकेरा संतोष साहू . उपसरपंच हीरालाल साहू . ग्राम सभा अध्यक्ष भारत साहू नेमन्त साहू बाबूलाल साहू। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियोँ द्वारा मां सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा संगीतमय सरस्वती वन्दना के साथ स्वागत गीत राज गीत और गुरू वन्दना की प्रस्तुति दी गई। सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए स्कूल के डायरेक्टर कमल साहू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान ना होकर बच्चों के सम्पूर्ण व्यक्तिव का विकास होना चाहिए इसके लिए हमारी संस्था द्वारा पुरा प्रयास किया जा रहा है। विशेष अतिथि ओंकार साहू ने कहा कि आज के बच्चे कल के देश के भविष्य होंगे तथा बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय प्रबन्धन द्वारा बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है उनके टेलेंट दिखाने के लिए महानगरों के बड़े स्कूलों जैसे बड़ा और भव्य डिजिटल स्क्रीन से सजा मंच देना सराहनीय है जो विद्यार्थियों के प्रति उनके लगाव और समर्पण को दर्शाता है।तत्पश्चात रंग बिरंगी लाइट की रोशनी और डिजिटल स्क्रीन से सजे हुए भव्य और आकर्षक मंच पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगा रंग सांकृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। रंग बिरंगे परिधानों से सजे नन्हें नन्हे बच्चों ने लोगो को अपनी मोहक प्रस्तुति से लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।छत्तीसगढ़ दर्शन गीत के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ के लोक परम्परा और संकृति को नृत्य के माध्यम दिखाया गया। आर्मी थीम के गीत के द्वारा देश के जवानों के शहादत को दिखाया गया तथा बच्चों द्वारा झांसी के रानी जुगल नृत्य के माध्यम से संदेश दिया इस संदेश को देख कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्र छ्त्राओं ने एक बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे गीत नृत्य नाटक एव समाजिक परिवेश को छूते विषय सम्मिलित थे। विभिन्न राज्यों की संस्कृति जब नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित हुइ तो दर्शक विष्मित हो देखते ही रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमलता साहू . पालक समिति के अध्यक्ष सत्या ओगरे . पालक समिति के उपाध्यक्ष पी आर साहु, हेमा साहू . मंच संचालन प्राचार्या . डिगेश्वरी साहू शिक्षिका ओमेश्वरी साहू कीर्ति साहू नेहा साहू हेमलता साहू नीलकमल साहू देवेन्द्र यादव का विशेष योगदान रहा ।
अपने निराले अंदाज में एक्टिव किड्स एकेडमी इंग्लिश मिडियम स्कूल कौंदकेरा में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
