’केंद्रों में मतदान के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश’

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जरूरी तैयारियां शुरू हो गई है। इसके तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन काम किया जा रहा है। साथ ही मतदान केंद्रों को भी मतदाताओं की सुविधाओं के लिए विकसित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने गत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 55 बिन्द्रानवागढ़ के तहसील देवभोग अंतर्गत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केन्द्र क्रमांक 270 नवागुड़ा, मतदान केन्द्र क्रमांक 269 दबनई, मतदान केन्द्र क्रमांक 291 एवं 292 निष्टिगुड़ा, मतदान केन्द्र क्रमांक 296 सुपेबेड़ा एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 295 सेन्दमुड़ा में पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यों का जायजा लिया। उक्त मतदान केंद्रों में प्राप्त फॉर्म से शेष फॉर्म को अविलंब ऑनलाईन प्रविष्टि करने एवं जेंडर रेसिओ एवं ईपी रेसियो को सुधारने हेतु बीएलओ को निर्देशित किया गया। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवभोग एवं एसडीओ आरईएस, संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को मतदान एवं मतदाताओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान एसडीएम देवभोग  सुश्री अर्पिता पाठक एवं सीईओ जनपद पंचायत देवभोग श्री प्रतीक प्रधान भी मौजूद रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version