फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा के क्षेत्र में छ.ग. की भूपेश सरकार ने आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं को निःशुल्क किया गया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाआें की तैयारी कराने के लिए स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ किया है। इसका स्वागत करते हुए जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्ग के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ सभी वर्गो को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विद्यार्थियों की चिंता करते हुए पहले आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरूआत की। उसके बाद आत्मानंद कॉलेज भी खोले जा रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शुरू की है जिसका लाभ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। श्रीमती रात्रे ने कहा कि सरकार ने एलन कैरियर इंस्टिट्यूट से एमओयू किया है जिसके चलते सीएसआर मद से विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कक्षा 10 वीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी कोचिंग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों में 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री-मेडिकल नीट तथा प्री-इंजीनियरिंग आईआईटी की बेहतर रूप से तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान की जाएगी। जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से निश्चित तौर पर गरीब तबके बच्चे भी निःशुल्क कोचिंग लेकर नीट और इंजीनियरिंग परीक्षा में अपनी किस्मत आजमा सकते है।
अब गरीब तबके के विद्यार्थी भी निःशुल्क कोचिंग लेकर प्रतियोगी परीक्षा में आजम सकते है किस्मत – मधुबाला रात्रे
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




