डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेतों में अवैध ईट भट्टों का कारोबार जमकर चल रहा है। बावजूद इसके खनिज विभाग के अफसरों द्वारा इस ओर किसी तरह की कार्यवाही नहीं की जा रही है। गांव-गांव में खनिज माफिया किसानों को चंद पैसों का लालच देकर उनके खेतों में ईंट भट्ठों का अवैध कारोबार कर रहे हैं। पैसों के लालच में आकर किसान अपनी उपजाऊ जमीन को ईट भट्ठों के हवाले कर रहे हैं।
डोंगरगांव के करीब कुमर्दा मे ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत कई बार खनिज विभाग के अफसरों को की गई थी जिसके बाद कुमर्दा आर आई आनंदी रावटे, पटवारी सुनील साहू और कोटवार साथ मिल कर ईट भट्ठा का निरीक्षण किया जहां सारी अनियमितताएं खुलकर सामने आ गई। आर आई आनंदी द्वारा की गई कार्यवाही से कुमर्दा के अवैध ईंट भट्ठा संचालकों में जमकर हड़कंप मचा। इस एरिया मे पहली बार इस तरह से बड़ी मात्रा में ईटों को जप्त करने की कार्यवाही की है। ज्ञात हो कि गर्मी का मौसम आते ही खेतों में ईंट भट्ठा संचालित होने लगते हैं। कई किसान जो बारिश के दिनों में धान व अन्य फसल लगाते हैं वे गर्मी आते ही ठेकेदारों के साथ मिलीभगत करते हुए अवैध ईट भटठा संचालित करने में जुट जाते हैं कुमर्दा एरिया मे पड़े छापे मे (1) जगभान पिता इतवारी के पास से एक लाख पचास हज़ार (2) सिंटू पिता जेठू राम कुम्हार से साठ हज़ार (3) मुन्ना लाल पिता जेठू राम से सत्तर हज़ार (4) राम प्रकाश पिता जेठू राम अस्सी हज़ार (5) भगवानदीप पिता जेठू राम से एक लाख (6) श्रीनिवास पिता जगभान से पच्चिस हज़ार ईट की जप्ति कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही मे आर आई आनंदी रावटे, पटवारी सुनील साहू, कोटवार एवं थाना डोंगरगांव की टीम की संयुक्त कार्यवाही रही।
There is no ads to display, Please add some
