डोंगरगांव ।डोंगरगांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाटाटोला में राजस्व विभाग ने एसडीएम मनोज मरकाम के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान अवैध मुरूम उत्खनन में संलग्न 1 जेसीबी तथा 2 हाईवा गाड़ी पर कार्रवाई की गई,जप्त गाड़ियों मे एक हाइवा भरी हुई थी तथा एक खाली थी। कार्रवाई के बाद मुरूम का अवैध उत्खनन करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है. एसडीएम मरकाम ने बताया कि उन्हें गांव में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो गांव में अवैध मुरूम उत्खनन होता पाया गया. पूछताछ में उत्खनन कर रहे लोगों के पास फिलहाल कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. प्रदेश भर मे अवैध उत्तखनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डोंगरगांव एसडीऍम मनोज मरकाम द्वारा लगातार अवैध खनन पर कार्यवाही जारी है|
There is no ads to display, Please add some


