अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुये सोलह लीटर अवैध कच्ची महुआ / देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ शराब बिक्री रकम बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिये जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें मुखबिर सूचना पर आरोपी सुंदर लाल कुर्रे साकिन भठली थाना नवागढ़ के कब्जे से 8.8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 7.2 लीटर देशी एवम अंग्रेजी शराब कीमती 5,320 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 36,680 रुपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 284/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। उपरोक्त कार्यवाही मे नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

सुंदर लाल कुर्रे पिता आनंद राम कुर्रे उम्र 34 वर्ष निवासी भठली थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version