कांकेर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता युवा मोर्चा कांकेर शहर मण्डल द्वारा आज शहर के पुराने बस स्टेण्ड में भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्व असीम राय के हत्यारों कांग्रेसी नेताओं का पुतला दहन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिह, जिला मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल की उपस्थिति तथा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष धनेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में स्व. असीम राय के हत्यारों कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली, विकस पाल सहित अन्य लोगों का पुतला दहन कर हत्यारों को फांसी देने की मांग सरकार से की गई। इस मौके पर भरत मटियारा ने कहा कि गत 7 जनवरी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की राजनैतिक दुश्मनी के चलते पखांजूर के नगर पचंायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली व कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने षड़यंत्र के तहत सुपारी देकर हत्या करवा दी । उन्होने कहा कि कांग्रेस जब अपने विरोधी राजनैतिक दलों के नेताओं से राजैनतिक रूप से मुकाबला नही कर पाती तो ऐसे ही हत्या करवाती है । स्व असीम राय की हत्या भी साजिश के तहत करवाई गई । श्री राय पखांजूर में भाजपा के कर्मठ व जुझारू नेता थे । उनके इस पर हत्या किये जाने से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है । हम सरकार से मांग करते है कि स्व असीम राय के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले । इस पुतला दहन में वरिष्ठ भाजपा नेता सरस मेहरा, अरूण कौशिक, गिरधर यादव, टिकेन्द्र दुग्गा, ईश्वर कावडे, दिनेश रजक, पप्पू मोटवानी, उत्तम यादव, पीयुष वलेचा, श्रद्धेश चौहान, राजन उइके, अंकित पोटाई, पियुष बैरागी, उमाशंकर जैन, योगेश राजपूत, प्रवेश चौहान, सुनील गुढ़ियारी, लोकेश कुंजाम, अमित सिंह, बलराम यादव, अंकित तिवारी, बिटटू बघेल आदि उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version