कांकेर (गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष असीम राय की कल अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर पखांजुर बाजार चौक में हत्या कर दी। आज उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप , प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, लोकसभा सांसद मोहन मंडावी व कांकेर विधायक आशाराम नेताम के साथ शामिल हुए।

वनमंत्री केदार कश्यप ने असीम राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। असीम राय  भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता व कांकेर ज़िला भाजपा के उपाध्यक्ष थे। व्यक्तिगत तौर पर उनके साथ हम सबका जुड़ाव रहा है। चुनाव के दौरान साथ मिलकर कार्य किये हैं। निश्चित तौर पर उनके जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता का जाना उनके परिवार ही नही हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। 

सभी पहलुओं पर जांच, दोषियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

केदार कश्यप ने कहा कि असीम राय चुनाव के दौरान चुनाव संचालक थे। उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिला है। उनके साथ हम सबने मिलकर कार्य किया है। जिस प्रकार से असीम राय की गोली मारकर हत्या की गई। यह कायरतापूर्ण कृत्य है। इस घटना की सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच पड़ताल की जाएगी।

जो भी इस घटना में संलिप्त हैं ऐसे दोषियों पर कठोर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि असीम राय की नृशंस हत्या भाजपा परिवार के लिये अपूरणीय क्षति है । ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता का यूं चले जाना बहुत ही दुखद है । अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने मेरे चुनाव संचालक के रूप में साथ मे काफी वक्त बिताया है । स्व श्री राय एक नेता के रूप में सरल, सहज रूप से सबके लिये उपलब्ध रहते थे । उनकी हत्या परलकोट क्षेत्र में भाजपा परिवार के लिये अत्यंत ही दुखदायी है । 

भाजपा परिवार दुख की इस घड़ी में स्व श्री राय के परिवार के साथ खड़ी है । पुलिस प्रशासन श्री राय हत्यारो की खोज, जांच पड़ताल में पूरी ताकत से लगी है । जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे । दोषी कोई भी उनको बख्शा नही जाएगा । 

स्व श्री राय के अंत्येष्टि में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला महामंत्रीद्वय बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला, मण्डल व परलकोट के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version