गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पी एम जनमन अभियान के तहत पी व्ही टी जी बसाहट जहाँ पूरी तरह कमार जनजाति निवास करते हैं वहां के आंगनबाड़ी केंद्र नाचनबाय एवं आंगनबाड़ी केंद्र मांडबाय में लोगों के बीच चौपाल लगाई गई,जिसमे से मांडबाय जो अपने मूल ग्राम बम्हनदेही से 3 किमी से अधिक की दूरी पर है,बारिश में समय-समय पर अन्य जगह से कट जाता है चौपाल में आंगनबाड़ी केंद्रों केंद्र की सेवा (शाला पूर्व शिक्षा, पूरक पोषण आहार, गर्म भोजन, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच आदि) के बारे में चर्चा किया गया, इसके अतिरिक्त महतारी वंदन में 6 हितग्राही को लाभान्वित किया गया अन्य हितग्राहियों को आधार कार्ड न होने के कारण लाभान्वित नही किया जा सका, उन्हें योजना के फायदे बताकर जल्द से जल्द आधार कार्ड और बैंक खाता खुलवाकर फॉर्म भरने हेतु प्रेरित किया गया, च्डडटल् नोनी सुरक्षा योजना , सुकन्या समृद्धि आदि योजना के बारे में चर्चा किया गया। साथ ही वहां प्रायमरी स्कूल खोलने सम्बन्धी बात रखी गई,वहां निकटतम प्रायमरी स्कूल 3 किमी दूर बम्हनदेही में है,जहां जाने का रास्ता भी खराब है। उनके जीविकोपार्जन के बारे में चर्चा की गई,जिसमे उन्होंने बगमई नदी के उस पार महासमुंद जिले के परसोदा एवम अन्य गांव में जाकर मजदूरी,एवम वनोपज एकत्र करना बताया। वहां की दो महिलाएं जो 5 वी कक्षा तक पढ़ी लिखी है,उन्हें ओपन स्कूल के माध्यम से 8वी एवम उच्चतर कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी कोशलेश देवांगन, सेक्टर पर्यवेक्षक हितकारिणी देवांगन, शकुंतला मेहरा, पूर्णिमा श्रीवास, पुष्पलता यादव, ओमेश्वरी साहू, हेमलता साहू, आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version