फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पी.एण्ड टी .कम्प्यूटर फिंगेश्वर के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन वन परिसर डिपो में विविध खेल, आकर्षक रंगोली, मेंहदी,थाली सजाओं प्रतियोगिता के साथ बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बांकेबिहारीजी की पूजा अर्चना पश्चात छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का शुभारंभ गिल्ली डंडा के साथ पी.एण्ड टी .के संचालक तेजेश यदु के द्वारा किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में खेले जाने वाले खेलों में से एक से बढ़कर एक आकर्षक खेलों के आयोजन में छात्र छात्राओं के द्वारा बढ़कर चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख खेलों में गिल्ली डंडा, भंवरा, कंचा दौड़,बोरा दौड़, कुर्सी दौड़, मटका फोड़,स्लो सायकल रेस, रंगोली सजाओ, मेंहदी सजाओ,थाली सजाओ,दहीलूट जैसे आकर्षक एवं मनोरंजक खेलों का एक अदभुत समायोजन किया गया था उक्त आयोजन के समापन एवं ईनाम वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए कांग्रेस के युवा नेता अनादि शुक्ल ने कहा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर विविध खेलों को समायोजित कर छात्र जीवन में खेलों का अपना अलग महत्व है खेल हमें अनुशासन धैर्य लगन सहनशीलता एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं इस लिए जीवन में इनका होना बहुत ही जरूरी है जो भी इस पूरे आयोजन में सहभागी रहे उन सभी प्रतिभागियों को बहुत बहुत बहुत बधाई । बिसौहा हरित विशिष्ट अतिथि के आसंदी से बोलते हुए कहा पी.एण्ड टी.कम्प्यूटर के इस ऐतिहासिक आयोजन में अलग-अलग खेलों के माध्यम से प्रतिभावों को उचित मंच प्रदान करना वाकई में एक दिलचस्प है पिछले कई वर्षों से नगर में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है हमारे विलुप्त होते खेलों को पुनर्जीवित कर छात्रों को उचित मंच देना ये अपने आप में दर्शाता है खेल के साथ रंगोली, मेंहदी, थाली सजाओं जैसे अपनी कला कौशल दिखाने का एक उपयुक्त एवं आगे बढ़ने का अच्छा मंच साबित होगा ये अवसर भविष्य के लिए काफी मददगार साबित होगा जिन्हें देखकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है इस एतिहासिक अवसर पर अतिथि क्रम में प्रमुख रूप से राजा नीलेन्द्र बहादुर सिंह सर्वराकार मंदिर ट्रस्ट समिति फिंगेश्वर,ओमप्रकाश बंछोर एल्डरमैन नगर पंचायत फिंगेश्वर,धनराज सुर्यवंशी, कंवर सर वन मंडलाधिकारी फिंगेश्वर, करीम खां , युवराज सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित थे पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पी.एण्ड टी.कम्पूटर के संचालक तेजेश यदु, टिकेन्द्र कुमार यदु बीआरसी फिंगेश्वर, श्रीमती पूनम यदु,सेवानिवृत्त शिक्षक मन्नूलाल यदु कम्प्यूटर शिक्षिका चांदनी शुक्ला, पूजा तिवारी, यामिनी साहू, हुलसी ध्रुव, सीमा निषाद, गीतांजलि सोनी गरिमा निषाद डिप्टी सोनकर प्रथमेश यदु पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक थानू राम निषाद ने किया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
