65 वन अतिक्रमणकारियों को वन विभाग दल बल के साथ खदेड़ने पहुंचेंगे गाँव
ग्रामीण डीएफओ से लगा रहे हैं गुहार झोपड़ी और कुछ डिसमिल बाडी़ के लिए दे दिया जाए और वन विभाग जहां लगाएगी पौधा उसका करेंगे हम लोग रखवाली
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व बफर जोन तौरेंगा परिक्षेत्र के गाँव ईचरादी के वन अतिक्रमणकारियों को वन विभाग तौरेंगा परिक्षेत्र के द्वारा समझाईश दिए जाने के बाद भी लगातार वन भूमि को नुकसान पहुंचाते हुए भयंकर क्षति पहुंचाने के कारण वन विभाग के द्वारा वहां से खदेड़ने की तैयारी कर लिया गया है।आज पूरा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी डीएफओ के मार्ग निर्देशन पर गांव ईचरादी पहुंचेंगे न्याय संगत कार्यवाही करते हुए सभी वन अतिक्रमणकारियों को वहां से हटाने की कार्यवाही करेंगे।
जिसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए अगर किसी को आपत्ति होता है तो कानून सम्मत कार्यवाही करने के लिए सक्षम होंगे।प्रेस विज्ञप्ति में डीएफओ उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व ने कहा हमने न्यायसंगत कार्यवाही एक गांव के लिए नहीं जहां पर अवैध रुप से वन अतिक्रमण कारी पाया जाएगा सब पर समांतर रूप से कार्य वाही करेंगे देश संविधान से चलता है उसका परिपालन जरूरी है।
वन अतिक्रमणकारियों ने रुठे कंठ से कहा कि वन विभाग हमे शुरुआती दौर में हटने के लिए कहा गया होता तो आज हम वहां पर बसाहट नहीं करते लेकिन समय के दौर है हम निवेदन करते हैं हमें सिर्फ और सिर्फ रहने के लिए झोपड़ी और कुछ डिसमिल जमीन निस्तारी के लिए दे दिया जाए तो वन विभाग के जितने भी जंगल है उसे बचाने के लिए पूरा जीवन संकल्पित कर देंगे अब देखना होगा कानून सम्मत क्या कार्यवाही होती है और वन विभाग किस रूप में इस मामले को लेती है आगे एक नहीं सैकडो गाँव है।
There is no ads to display, Please add some
