गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज रविवार 7 जुलाई को रथयात्रा की यहॉ नगर में जोरदार तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर ट्रस्ट समिति के तत्वाधान में दोपहर बाद बालाजी मंदिर प्रांगण से भगवान बलराम बहन सुभद्रा एवं प्रभु की शोभायात्रा निकलेगा। जो नगर भ्रमण के दौरान महल रोड, पुराना बस स्टैण्ड, रानी चौक से पुनः पुराना बस स्टैण्ड में शिवाजी चौक होते हुए लौटेगी। पूरे शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुजनों की भीड़ एवं प्रसाद वितरण के लिए शांति व्यवस्था बनाने विशेष पुलिस बल लगाया जावेगा। श्रद्धालुजनों को चना-मूंग का प्रसाद वितरण किया जावेगा। मंदिर ट्रस्ट समिति ने भगवान के श्रद्धालुजनों से रथयात्रा में भाग लेकर पुण्यार्जन करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
