गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 23 और 24 मई कह भीषण गर्मी ने शनिवार 25 मई से लग रहे 9 दिन के नवतपा की कल्पना से ही लोग यह दिन कैसा बितेगा की सोच सोच कर काफी तनाव में है। जबकि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से बचने एवं स्वयं को सुरक्षित रखने नित नए नए तरीके बताए जा रहे है। जबकि इन दिनों भीषण गर्मी का मौसम सितम ढ़ा रहा है। घर के अंदर भी चैन नहीं मिल पा रहा है तो बाहर निकलने की कल्पना मात्र से हालत पतली हो जाती है। रिकार्ड स्तर की पड़ रही गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। इस मौसम में बीमार होने से बचने के लिए खास अहतियात बरतने की आवश्यकता है। बढ़ती गर्मी और लू की चपेट में आने से बचने के लिए यदि प्यास नहीं भी लगी हो तो भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे। नींबू पानी, छाछ, लस्सी, जूस और ओआरएस का घोल शरीर को पानी की कमी से बचाए रखता है। तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, खीरा आदि पानी की मात्रा वाले फल और सब्जियॉ खाएं, घर से निकलते वक्त पानी की बॉटल साथ रखें। डॉक्टरों का कहना है कि घर से बाहर निकलते वक्त अपने सिर को टोपी, दुपट्टे, छाता, गमछा या किसी अन्य कपड़े से ढक कर रही निकले, सीधी धूप में आने से बचे। अगर बाहर निकलना आवश्यक न हो तो घर में ही रहे और अपने आवश्यक काम हो सके तो सुबह शाम करें। घर के ऐसे दरवाजे और खिड़किया जो सीधे धूप के प्रभाव में रहते है उन्हें बंद रखे या पर्दे डालकर रखें। इन्हें रात में शुद्ध हवा के लिए खोले। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे, गर्भवती महिलाएं, मानसिक रोगी, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति अतिरिक्त सावधानी बरते। अगर आप धूप से आए है और चक्कर, बेहोशी, जी मचलना, उल्टी, सिरदर्द, तीव्र प्यास और सांस धड़कन तेज हो गई है तो तुरंत ठंडे स्थान पर पहुंचे और ठंडे पेय पदार्थ लेना शुरू कर दें। खाना बनाते समय दरवाजा और खिड़की खोलकर रखें। चाय, काफी, साफ्ट ड्रींक और जिनमें अधिक मात्रा में शक्कर होती है ऐसे पेय पदार्थो का सेवन न करें। बासी भोजन करने से बचे। पानी पूरे दिन तक पीते रहे। आने वाले 9 दिन गमी के कहर से बचना ही सर्वोत्तम होगा।
There is no ads to display, Please add some


