गरियाबंद(गंंगा प्रकाश)। भाजपा ने सेवा पखवाड़ा आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर मनाते हुए वोकल फॉर लोकल महती अभियान के तहत एनजीओ प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ग्रामीण संगोष्ठी का आयोजन ग्राम सनडबरी में किया गया। 

 ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, आजादी के बाद पहली बार स्थानीय उत्पाद को लेकर सोच विकसित हुई है, जिसका परिणाम भी अब नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से मनाने की शुरुआत की है, 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक यह पखवाड़ा मनाया जाएगा। कोरोनावायरस के चलते विश्व की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश फिर से मजबूती के साथ खड़ा हो गया है। आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार लूटने में लगी हुई है, विकास के कार्य ठप्प है, जनता से किया गया वादा पूरा करने में कांग्रेस की सरकार असफल हो गई है, आने वाले समय मैं कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version