गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल फिंगेश्वर में वार्षिकोत्सव उड़ान 2024 अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया। मुख्यअतिथि राजिम विधायक रोहित साहू रहे उत्सव की अध्यक्षता भागवत हरित एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यदु ने की। समारोह का उद्घाटन विधायक महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे कलाकारों के द्वारा ‘‘हम कथा सुनाते हैं श्री राम की‘‘ की मनमोहक प्रस्तुति के साथ की गई। इसके अलावा कक्षा चौथी के छात्रों द्वारा सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग एवं उसके दुष्प्रभाव को बतलाने हेतु नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने क्लासिकल और राजस्थानी डांस की प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया इस दौरान मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु द्वारा आत्मानंद स्कूल द्वारा विधायक रोहित साहू हेतु बनाए गए सम्मान पत्र का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। संस्कार के अभाव में ज्ञान शून्य हो जाता है, पढ़ा लिखा व्यक्ति भी गलत आचरण करने लग जाता है। अध्यक्षता कर रहे भागवत हरित ने अपने उद्बोधन मे कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में करनी होती है, इसलिए समाज को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की आवश्यकता है। सभी मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विभिन्न विधाओं में उनके प्रदर्शन हेतु पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि के रुप में जगदीश यदु अध्यक्ष नगर पंचायत, प्यारे लाल सोनकर, मनीष हरित, राजू साहू, नरेश लहरें, श्रीमती मंजू हरित, श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव, श्रीमती रुखमणी मांडले जी उपस्थित रहें। समारोह के अंत में प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version