गोलू कैवर्त

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।  नगर पंचायत कसडोल स्थित आदया हॉस्पिटल आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है वर्तमान समय में यह हॉस्पिटल एक से बढ़कर एक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अनेक नए नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए लगातार सफलता के शिखर पर है।आपको बताते चलें कि इस अस्पताल के डॉक्टर्स के टीम ने ब्रेस्ट कैंसर का सफल ऑपरेशन कर नया कृतिमान स्थापित किया जो ऑपरेशन महानगरों के बड़े अस्पताल में संभव हो पता था जिसे आज के वर्तमान समय में कसडोल के आदया हॉस्पिटल में हो रहा है ,जो कि कसडोल विधानसभा के लिए बड़ी उपलब्धि है।इस सम्बंध में पत्रकार गोलू कैवर्त को डॉ सुरेंद्र दिव्याकर सर्जन विशेषज्ञ ने बताया की मरीज हर बाई साहू पति नारायण साहू ग्राम कोयदा (लवन) को स्तन में गांठ था यह गांठ लगभग 6 महीने से था जिसका आकार लगातार बढ़ रहा था जिसको मरीज ने कई स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया गया लेकिन राहत नहीं मिला । तब मरीज हर बाई साहू इलाज के लिए आदया हॉस्पिटल कसडोल गया जंहा आदया हॉस्पिटल में मरीज ने सोनोग्राफी करवाया। जिसमें कैंसर होने का संभावना प्रतीत हुआ जिसको कंफर्म करने के लिए डॉ सुरेंद्र दिव्याकर ने बायोप्सी लिया जिसमें पता चला कि मरीज को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है जिसको ऑपरेशन से ही इलाज संभव हो पाएगा। उक्त इलाज के बाद मरीज को केमोरेडियो थैरेपी चलता है जिससे मरीज एवम उनके साथ वाले के द्वारा सहमति देने पर दिनांक दिनांक 4/9 2023 को ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन पूर्ण सफल रहा अभी मरीज अस्पताल में भर्ती होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहा है! डॉ सुरेंद्र कुमार दिव्याकर ने ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण के बारे में विस्तार से बताया कि उनके प्रमुख लक्षण में ब्रेस्ट की साइज व शेप में बदलाव ,ब्रेस्ट में गांठ होना, निप्पल का अब नॉर्मल होना, ब्रेस्ट स्क्रीन में बदलाव होना, ब्रेस्ट पेन ,नियमित खुजली और रेसेस होना,वजन अचानक से कम होना सहित प्रमुख लक्षण है।ऑपरेशन को सफल बनाने वाले टीम में डॉ सुरेंद्र दिव्यकार (सर्जन विशेषज्ञ) डॉ राजेश एमडी (एनेस्थीसिया) ,उद्धव साहू ओटी असिस्टेंट, सावित्री साहू ,माधुरी वर्मा ,सीमा साहू ,ललिता, चंद्र प्रकाश लहरे प्रेम साहू वंदना मानिकपुरी, विमल केवट , लक्ष्मी ,यह आपरेशन हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर आर एस जोशी (रेडियोलॉजिस्ट )के मार्गदर्शन में संभव हुआ ।इस सफल ऑपरेशन पर अस्पताल के संचालक डॉ आर एस जोशी रेडियोलॉजिस्ट एवम सहसंचालक डॉ नीता दिव्याकार ने ऑपरेशन टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इसके अलावा मरीज एवं उनके परिजनों ने डॉक्टरो के प्रति धन्यवाद ,आभार व्यक्त किये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version