नवनीत मिश्रा 

भिलाई नगर (गंगा प्रकाश)। आधार अपडेशन के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 मई तक आयोजित होगा। नगर पालिक निगम भिलाई की आम नागरिकों से अपील है कि जिन्होंने अब तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है वह अपना आधार कार्ड शीघ्र ही अपडेट करा लें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है जरूरी दस्तावेजों के लिए भी आधार अपडेशन जरूरी है। 10 वर्ष पूर्व जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया है उन्हें आधार अपडेशन करवाना अत्यंत अनिवार्य है। ताकि उन्हें इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो और दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अब तक कई लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपना आधार अपडेट करवा लिया है साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनवा लिया है। गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल एवं निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर कर्मचारियों के द्वारा डोर टू डोर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन आधार अपडेशन नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें हो रही है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड निगम के सभी जोन कार्यालय के चॉइस सेंटर में बनाया जा सकता है। 

आधार अपडेशन के लिए इन वार्ड क्षेत्रों में आयोजित होगा शिविर उठाए लाभ और कराए आधार अपडेशन दिनांक 23.05.2023 को वार्ड क्रं. 10 लक्ष्मी नगर भीम नगर पुराना वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रं. 25 जवाहर नगर हा.बोर्ड स्पोर्टस काम्पलेक्स, वार्ड क्रं. 53 सेक्टर 01 उत्तर डोम शेड सड़क 26, वार्ड क्रं. 47 राधाकृष्ण मंदिर बिहारी कालोनी दुर्गा मंच, वार्ड क्रं. 66 सेक्टर 07 पूर्व सेक्टर 07 पार्षद कार्यालय के पास, दिनांक 24.05.2023 को वार्ड क्रं. 11 फरीद नगर टाटा नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 26 राम नगर कर्मा भवन लोधी पारा, वार्ड क्रं. 54 सेक्टर 01 दक्षिण जनता कार्यालय क्रिकेट मैदान के पास, वार्ड क्रं. 48 जोन 03 खुर्सीपार पम्प हाउस मैदान, वार्ड क्रं. 67 सेक्टर 07 पश्चिम रेल्वे स्टेशन बस्ती, दिनांक 25.05.2023 को 12 अवंती बाई कोहका बजरंग चैंक कर्मा भवन के पास, वार्ड क्रं. 27 शास्त्री नगर दुर्गा मंच, वार्ड क्रं. 55 सेक्टर 02 पूर्व डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड क्रं. 49 सुभाष मार्केट खुर्सीपार सिद्वी विनायक मंच गणेश मंच के पास, वार्ड क्रं. 68 सेक्टर 08 शिव मंदिर सड़क 12 बीएनएस, दिनांक 26.05.2023 को वार्ड क्रं. 13 पुरानी बस्ती कोहका मंगल बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्रं. 28 प्रेम नगर चैता मैदान भवन, वार्ड. 56 सेक्टर 02 पश्चिम डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड क्रं. 50 शास्त्री नगर गणेश मंच सड़क 36 व 37 के मध्य, वार्ड क्रं. 69 सेक्टर 08 वरिष्ठ नागरिक मंच, दिनांक 29.05.2023 को वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन, वार्ड क्रं. 29 वृन्दानगर वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रं. 51 शहीर वीर नारायण सिंह नगर उड़िया भवन कार्तिक चैंक, वार्ड क्रं. 70 शहीद कौशल यादव हुड़को सियान सदन, दिनांक 30.05.2023 को काॅन्ट्रेक्टर कालोनी आमोद भवन में शिविर का आयोजन होगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version