अरविन्द तिवारी

नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)- आजादी के इस अमृतकाल में आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहा है , वो देश की सेवा के साथ-साथ देश के नागरिकों की रक्षा भी करेंगे। इसलिये आप इस अमृतकाल के जन और अमृतरक्षक भी हैं। इस बार रोजगार मेले का यह आयोजन एक ऐसे माहौल में हो रहा है , जब देश गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हमारा चंद्रयान और उसका रोवर प्रज्ञान लगातार चंद्रमा से ऐतिहासिक तस्वीरें भेज रहा है। ऐसे समय में आप अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।

                उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हैदराबाद में आयोजित आठवें रोजगार मेले के तहत नवनियुक्त कर्मियों को वर्चुअली संबोधन में बधाई देते हुये कही। उन्होंने कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है। पिछले नौ साल में केंद्र सरकार ने तीस लाख करोड़ रुपये से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किये हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र पर चलते हुये भारत सरकार भी ‘मेड इन इंडिया’ लैपटॉप , कंप्यूटर जैसे प्रॉडक्ट्स खरीदने पर जोर दे रही है। इससे मैन्युफैक्चरिंग भी बढ़ी है और युवाओं के लिये रोजगार के नये मौके भी बन रहे हैं। पिछले नौ वर्षों के हमारे प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है। पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड एक्सपोर्ट किया। ये संकेत है कि दुनियां भर के बाजारों में भारतीय सामानों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2030 तक हमारी अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर का योगदान बीस लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि अकेले इस इंडस्ट्री से तेरह से चौदह करोड़ लोगों को नये रोजगार की संभावना बढ़ने वाली है।‌उन्होंने कहा कि नौ साल पहले आज के ही दिन प्रधानमंत्री जनधन योजना शुरू की गई थी। इस योजना ने गांव और गरीब के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही रोजगार निर्माण में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने कहा कि सेना में आकर सुरक्षा बलों के साथ जुड़कर, पुलिस सेवा में आकर हर युवा का सपना होता है वो देश की रक्षा का प्रहरी बने। इसलिये आप पर बहुत बड़ा दायित्व होता है और आपके जरूरतों के प्रति भी हमारी सरकार बहुत गंभीर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे युवाओं के लिये रोजगार के नये रास्ते खोलने के लिये अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किये गये हैं। आवेदन से लेकर चयन तक की प्रकिया में तेजी लाई गई है। अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिये होने वाली परीक्षा अब तेरह स्थानीय भाषाओं में कराई जा रही है। पहले ऐसी परीक्षा में सिर्फ हिन्दी या अंग्रेजी चुनने का ही विकल्प होता था। अब मातृभाषा का मान बढ़ा है , इस बदलाव से लाखों युवाओं के लिये रोजगार पाने के रास्ते खुल गये हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तरप्रदेश की तारीफ करते हुये आगे कहा कि सुरक्षा का वातावरण और कानून का राज विकास की रफ्तार को तेज कर देता है। आप यूपी का उदाहरण ले सकते हैं , कभी यूपी विकास के मामले में बहुत पीछे था और अपराध के मामले में बहुत आगे था। लेकिन अब कानून का राज स्थापित होने से यूपी विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। कभी गुंड-माफिया की दहशत में रहने वाले यूपी में आज भयमुक्त समाज की स्थापना हो रही है। कानून व्यवस्था का ऐसा शासन लोगों में विश्वास पैदा करता है। जब अपराध कम हुआ है तो यूपी में निवेश भी बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने के लिये ये जरूरी है कि देश के हर सेक्टर का विकास हो। फूड से लेकर फार्मा तक , स्पेस से लेकर स्टार्टअप तक , जब हर सेक्टर आगे बढ़ेगा तो अर्थव्यवस्था भी आगे बढ़ेगी।

                                     गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। ये नियुक्तियां रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और अन्य संस्थानों में हुई हैं। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि भारत जल्द ही दुनियां की टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल होगा। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों से दस लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। उसी क्रम में आज प्रधानमंत्री के बटन दबाते ही 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट दिये जायेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये नियुक्त पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवार देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैले हुये हैं। आज की नियुक्तियां अधिकतर पुलिस बलों में की जा रही हैं। बताते चलें देश भर में 45 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया गया है। इस रोजगार मेला कार्यक्रम के माध्यम से गृह मंत्रालय विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल , सीमा सुरक्षा बल , सशस्त्र सीमा बल , असम राइफल्स , केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल , भारत तिब्बत सीमा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  के साथ-साथ दिल्ली पुलिसमें कर्मियों की भर्तियां कर रहा है। देश भर से चुने गये नये कर्मी गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) , सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) और गैर-जनरल ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न श्रेणी के पदों पर योगदान करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version