छुरा (गंगा प्रकाश)। आम आदमी पार्टी के राजिम विधानसभा प्रत्याशी तेजराम साहू (विद्रोही) ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ छुरा ब्लॉक के मुड़ागांव क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे जहां जय धनवंतरी वनौषधि वैद्य समिति मुड़ागांव के वैद्यों ने केजरीवाल की गारंटी तथा तेजराम साहू ( विद्रोही) द्वारा पिछले बीस सालों से जल जंगल जमीन, वन क्षेत्र के रहवासियों व किसानों के अधिकार के लिए सतत संघर्ष से प्रभावित होकर राजिम विधानसभा में विजयी होने का आशीर्वाद दिया है। तेजराम साहू विद्रोही जनसंपर्क के दौरान वे केजरीवाल की गारंटी कार्ड को जनता तक ले जा रहे हैं। जिसमें पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ के किसानों को उनके फसल का सम्मान जनक कीमत देना, दिल्ली और पंजाब की तरह हर महीने हर घर को 24 घंटे 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, बेहतर व मुफ्त शिक्षा देने, बेहतर स्वस्थ्य व मुफ्त चिकित्सा, सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनिनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, महिलाओं के लिए सम्मान, शहीद सम्मान, भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की गारंटी है । गारंटी कार्ड में उन्ही विषयों को लाया गया है जिस पर दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार काम कर रही है। जन सम्पर्क में आम आदमी पार्टी के छुरा ब्लॉक के प्रमुख महेश यादव कसेकेरा सर्किल प्रभारी ईश्वर ध्रुव, अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद दानी उपाध्यक्ष किसुन साहू सचिव लतेल ठाकुर सहसचिव ठनेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष सोहन कुमार साहू एवं सदस्य – कुन्त राम साहू,थानसिंग निषाद,जोहन ध्रुव,चतुर साहू, कृपा राम साहू,धनऊ दीवान,रमेशर पटेल, दिनेश ध्रुव,संतुराम साहू,जुगराम साहू, रघुनंदन प्रसाद साहू,तानसिंह ध्रुव, घनश्याम सिन्हा,बिशनाथ निषाद, गिरधर साहू,रेखराम साहू, भारत ढीमर, कृपा राम दीवान,रामखिलावन सिन्हा,उदेराम यादव, हेमंत कुमार यादव, टंकेश्वर पटेल,झम्मन पटेल,हिरदेराम साहू,टिकेश साहू, गंभीर ध्रुव, सुरेश गुप्ता, पदुमलाल,राजनू यादव, यशवंत ध्रुव, नारायण साहू, तेजराम साहू, पल्टन यादव,दाराकुमार उइके,केशोराम दीवान, ललित यादव,तातुराम यादव, भागवत ध्रुव सहित किसान संगठन के सदस्य ललित कुमार, नवली राम साहू, आदि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
