आम पार्टी ने निकाली बदलाव यात्रा प्रदेश सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडियां हुए शामिल


गरियाबंद/राजिम/फिंगेश्वर/छुरा (गंगा प्रकाश)।
राजिम विधानसभा क्षेत्र के बदलाव यात्रा में आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एवं पंजाब विधायक हरदीप सिंह मुंडियां विशेष तौर पर शामिल हुए। मुंडियां ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वस्थ्य, बिजली , पानी जैसे जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पूरे तन्मयता से काम कर रही है जिसका पहचान आज देश और दुनिया मे बन चुका है। आसन्न विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता के बुनियादी अधिकारों को सुनिश्चित करने पूरे नब्बे सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी जिसके लिए यह बदलाव यात्रा छत्तीसगढ़ के हर एक विधानसभा क्षेत्र में जारी है।

किसान नेता तेजराम विद्रोही ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में जनता के लिए काम करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया है साथ ही जनता के सामने एक बेहतर सरकार चुनने का विकल्प दिया है। एक बेहतर विकल्प नहीं होने के कारण ही जनता अब तक कभी भाजपा तो कभी काँग्रेस को चुनती आई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की नीतियां और आचरण जन विरोधी तथा वायदाखिलाफी का रहा है इसलिए आज हम जनता के सामने आम आदमी पार्टी के रूप में बेहतर विकल्प दे रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल को एक मौका जनता ने दिया दूसरा और तीसरा मौका उन्होंने उनके काम के विश्वास पर दिया है। इसलिए एक मौका छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को मिलनी चाहिए।

बदलाव यात्रा में पार्टी के महिला विंग गरियाबंद जिला अध्यक्ष रामबाई दिवान, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रसेन सिन्हा, राजिम ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश साहू, पांडुका ब्लॉक अध्यक्ष सेवाराम साहू, गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष चमन यादव , फिंगेश्वर सर्किल प्रभारी अशोक सोनी, जामगांव सर्किल प्रभारी पुराणिक सिन्हा, वार्ड प्रभारी कल्याण यदु, बाबूलाल बंजारे, सर्किल प्रभारी, गरियाबंद वार्ड प्रभारी शम्भू धीवर, महेश यादव, आत्माराम ठाकुर, उत्तम कुमार साहू, रेखुराम साहू राम जी साहू, जुम्मन ध्रुव, ललित कुमार, महेंद्र साहू, आनंद ध्रुव, योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version