गरियाबंद/ देवभोग(गंगा प्रकाश) – रोजगार , लोगों की आय में वृद्धि और महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार गरीब से गरीब व्यक्तियों तक योजना का लाभ दिला रही है। सभी की आय में वृद्धि करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। देवभोग में रीपा के लिये सात करोड़ की स्वीकृति दी गई है, इससे जल्द ही ग्रामीण को रोजगार भी मिलने लगेगा। हमारी सरकार सभी के जेब मे पैसा डालने का काम कर रही है। कोरोनाकाल में भी हमनें सभी के जेबों में पैसा डालने का काम किया है।

                  उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात के तहत गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवभोग में कही।  मुख्यमंत्री ने यहां आमजनता से शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और हितग्राहियों से शासन की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में भी पूछा। यहां आयोजित भेंट मुलाकात में कृषक जोगेन्दर प्रसाद बेहरा ने बताया कि उनकी 30 एकड़ जमीन है , उनका 03 लाख 70 हजार रुपये का कर्ज माफ हुआ है। शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। भूमिहीन श्रमिक मुरारी सेन ने मुख्यमंत्री को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से मिल रहे लाभ के बारे में बताते हुये कहा कि भूमिहीन मजदूरों को भी शासन के इस योजना में सात हजार मिल रहा है , अच्छा लग रहा है। किसान गिरिराज ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सभी किश्त प्राप्त हो गई। प्राप्त पैसे से खेत में सुधार कार्य करवाया है। काशीराम नागवंशी ने मुख्यमंत्री को गोधन न्याय योजना से मिल रहे लाभ के बारे में बताते हुये कहा कि उन्होंने 299 क्विंटल 42 किलो गोबर बेचकर 59 हजार 08 सौ 84 रुपये कमाये , इन पैसों से उन्होंने अपनी पत्नी के लिये एक स्कूटी ली। वहीं स्व-सहायता समूह की कविता नायक ने बताया कि वर्मी खाद निर्माण से 95 हजार 800 रुपये मिले हैं। उनके समूह में 10 सदस्य है और सभी को लगभग नौ से दस हजार रूपये मिला है। इन पैसों से उन्होंने चार बकरी खरीदी है , उन्होंने योजना के लिये मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। ग्रामीण युवक कुंदन कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि मात्रात्मक त्रुटि की वजह से उन्हें जाति प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा था। आप के प्रयास से यह त्रुटि सुधर गई और उन्हें जाति प्रमाण पत्र मिल गया है।इसी कड़ी में हाटबाजार क्लीनिक योजना के हितग्राही अमरचन्द कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके गांव के बाजार में क्लीनिक लगती है। उनका पेट दर्द रहता था। गांव में शिविर लगने से मुफ्त में जांच और दवा मिल जाती है। इससे वे ठीक हो गये हैं और समय पर खाना खा पाते हैं। भेंट-मुलाकात में आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा भूमिका कश्यप और छात्र आदर्श वर्धन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्कूल में लैब , लाइब्रेरी सहित सुविधाओं वाले क्लास रूम है , शिक्षक अच्छे से पढ़ाते है। आदर्श ने बताया कि पहले उन्हें 14 हजार निजी स्कूल में पढ़ाई का लगता था , अब पैसे नही लगते। एक हितग्राही उर्मिला बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके ढाई साल के नाती को आंगनबाड़ी भेजते है , यहाँ वह स्वस्थ और तंदुरुस्त हो गया है। आंगनबाड़ी में दाल , चांवल , रोटी , हरी सब्जी , चिक्की , सप्ताह में केला भी मिलता है।

सीएम ने की कई घोषणायें

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिये अनेक महत्वपूर्ण घोषणायें की। उन्होंने देवभोग को नगर पंचायत बनाने , झाखरपारा को उप-तहसील बनाने , देवभोग कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन , देवभोग के बालक स्कूल भवन के जीर्णाेद्धार , ग्राम सिनापाली में जिला सहकारी ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने , देवभोग में नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण , कोष्टा मुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण , ऋषि झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिये तीस लाख देने , बेलाड्डनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण , सरदापुर आईटीआई का नाम अमर शहीद भोजराम तांडी के नाम पर करने , ग्राम मूंगिया और झखरपारा में पुल निर्माण की घोषणा की। 

                           गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिले के अंतिम छोर एवं ओड़िशा राज्य की सीमा पर बसे  देवभोग पहुंचे। यहां मिनी स्टेडियम ग्राउंड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने हैलीपेड पर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सीएम ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर भेंट मुलाकात की शुरुआत की। यहां अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हमने 2500 रुपये धान का मूल्य देने का किसानों से वादा किया था , लेकिन अब हम किसानों को अपने वादा से ज्यादा 2640 रुपये धान का मूल्य दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देवभोग के आडपाथर जलाशय से पांच गांवों को सिचाई के लिये पानी देने के कलेक्टर को निर्देश दिये। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवभोग में अंचल के स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित श्याम शंकर मिश्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित मिश्र के परिजन और ग्रामीण भी उपस्थित थे।

राजिम विधानसभा को दी अनेकों विकास कार्यों की सौगात

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र में अपने दूसरे दिवस के प्रवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिये 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे की सौगात दी। जिसमें 57 करोड़ 81 लाख 71 हजार रूपये लागत के 167 कार्य का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 78 लाख रूपये लागत के 36 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।  भूमिपूजन होने वाले कार्याे में विद्युत विभाग अंतर्गत 151 लाख 16 हजार रूपये लागत के एक कार्य , लोक निर्माण विभाग के 13 करोड़ 41 लाख 36 हजार रूपये लागत के सात कार्य , जल संसाधन विभाग के 07 करोड़ 65 लाख 91 हजार रूपये लागत के 03 कार्य , प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के 06 करोड़ 71 लाख 23 हजार रूपये लागत के 08 कार्य , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 16 करोड़ 59 लाख 61 हजार रूपये लागत के 17 कार्य , नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत 03 करोड़ 82 लाख 60 हजार रूपये लागत के 33 कार्य , नगर पंचायत राजिम के 02 करोड़ 89 लाख 56 हजार रूपये लागत के 48 कार्य , नगर पंचायत फिंगेश्वर के 02 करोड़ 88 लाख 29 हजार रूपये लागत के 29 कार्य , जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 20 लाख 14 हजार रूपये के 02 कार्य , जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 84 लाख 49 हजार रूपये लागत के 07 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 01 करोड़ 27 लाख रूपये लागत के 12 कार्य शामिल है।वहीं लोकार्पित होने वाले कार्याे में लोक निर्माण विभाग के 05 करोड़ 58 लाख रूपये लागत के 05 कार्य ,  वन विभाग अंतर्गत 01 करोड़ 51 लाख रूपये लागत के 04 कार्य , स्वास्थ्य विभाग के 74 लाख रूपये लागत के 02 कार्य , आदिवासी विकास विभाग के 01 करोड़ 62 लाख रूपये लागत के 01 कार्य , जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 16 लाख रूपये के 03 कार्य , जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 64 लाख रूपये लागत के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 50 लाख रूपये लागत के 10 कार्य शामिल है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version