गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आसन्न विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा कार्यकर्ता मोदी की केन्द्र सरकार एवं छ.ग. में भाजपा के 15 सालों की उपलब्धि चुन चुन कर गिना तो रहे है साथ ही छ.ग. की वर्तमान कांग्रेस की 5 साल की भूपेश सरकार की खामियां बताकर लोगों को भाजपा की ओर मुखाबिर करने में पूरा जोर लगा रहे है। राजिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा है कि देश के इतिहास में संभवतः छत्तीसगढ़ इकलौता प्रदेश होगा जहां की प्रदेश सरकार केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को रोक रही है। क्योंकि उन योजनाओं में प्रधानमंत्री शब्द लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गरीब जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है तभी तो केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीब जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है। प्रदेश की सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता के लिए कुछ नहीं किया है और केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता तक पहुंचने नहीं दे रही है। यह एक प्रकार से प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शब्द के कारण प्रदेश के गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने वाली प्रदेश सरकार यह बताए कि राजीव मितान क्लब के लिए पैसा कहां से आ रहा है ? भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों के 16 और शहरी क्षेत्र के 4 लाख आवास यह कहकर रोक दिया कि उसमें प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसलिए इसका पूरा पैसा प्रधानमंत्री को देना चाहिए। राजनीतिक ओछेपन की यह पराकाष्ठा है। श्री साहू ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि राजीव मितान क्लब के लिए जितने पैसे प्रदेश सरकार ने दिए है और जिस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आ रहे है उसका पैसा कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को यह बताना चाहिए कि अगर राजीव मितान क्लब के लिए पैसा गांधी परिवार से नहीं आ रहा है तो फिर प्रदेश सरकार किस आधार पर यह कार्यक्रम करा रही है ? अगर गांधी परिवार से पैसा नहीं आ रहा है तो प्रदेश सरकार ने जिस तरह छ.ग. को कांग्रेस का एटीएम बना रखा है। उसी एटीएम के लिए ऐनकेन प्रकारेण पैसा इकट्ठा किया जा रहा है।
आवास योजना रोकने वाले बताएं की राजीव मितान क्लब के लिए पैसा कहां से आ रहा-रोहित साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
