गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बासिन के युवक द्वारा डिजिटल विधि से युवती की अश्लील फोटो बनाकर युवती को ब्लैक मेल करने पर सफलता न मिलने पर उस फोटो को इंस्टाग्राम में एडिट कर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। ब्लैक मेलर ने बेटी की अश्लील फोटो भेजकर पिता से राशि की मांग की राशि नहीं मिलने पर इंस्टाग्राम में अश्लील फोटो एडिट कर वायरल कर दिया। इस मामले की पिता की रिर्पोट पर पुलिस ने धारा 384, 509 (ख) भादवि 0,67 आई टी एक्ट के तहत मोहन तारक पिता कुमार तारक उम्र 18 वर्ष ग्राम बासीन थाना फिंगेश्वर की गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19.12.2023 को प्रार्थी पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी का अश्लील फोटो को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजकर मोबाईल नंबर 9399215477 में फोन पे के माध्यम से पैसा डालने का मैसेज आया। पैसा नहीं देने की स्थिति में अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रार्थी के लिखित आवेदन पर धारा 384, 509 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध की विवेचना में लिया। प्रकरण में इलेक्ट्रानिक साधनों का दुरूपयोग कर पीड़िता का फोटो को एडिट कर अश्लील रूप से बनाकर उसके इंस्टाग्राम आईडी में प्रसारण करने पर सूचना प्रौद्यौगिकी अधिनियम 2000 के तहत धारा 67 आई टी एक्ट जोड़ी गई है। प्रकरण में आरोपी इंस्टाग्राम के धारक की संपूर्ण जानकारी सायबर सेल गरियाबंद से प्राप्त होने पर आरोपी मोहन तारक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने कबूल किया कि 08.12.2023 को पीड़िता की फोटो को एडिट कर अश्लील रूप से बनाकर उसके इंस्टाग्राम आईडी पर अपमानित करने की नियत से वायरल किया है। मोहन तारक पिता कुमार तारक उम्र 18 वर्ष द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मोहन तारक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी जितेन्द्र विजयवार के दिशा निर्देश पर निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, सउनि खुमान लाल महिलांग, प्रधान आरक्षक रब्बान खान, दिलीप सिन्हा, आरक्षक रोशन साहू, भरत सेन तथा सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
