गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।भारत की मिशन चन्द्रयान 3 की सफलता से जानकारों के अलावा ग्राम्यांचल की महिलाएं भी खुशी का ईजहार करते हुए स्वयं को काफी गौरवन्तीत महसूस कर रही है। नगर की गोकुल धाम कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं शांति कोसरे, शीला यदु, भुवनेश्वरी निषाद, उत्तरा दीवान, अनिता सेन एवं विभिन्न महिला मंडल से जुड़ी श्रीमती सरोज सोनी, प्रेमकुमारी तिवारी, जीवनकुमारी तिवारी, कुमारी यादव ने कहा कि अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। खुशी के इस अवसर पर इन महिलाओं ने गौरवन्तीत होते हुए कहा कि भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी इसरो ने कर दिखाया है चांद पर भारत का झंडा लहराया है चंद्रयान 3 की लैडिंग कराकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है। 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चंद्रमा पर उतरा चंद्रयान 3 ऐतिहासिक क्षण के लिए प्रत्येक देशवासी को बधाई। इसके पीछे दिन रात एक करने के लिए वैज्ञानिकों को हमारा कोटि कोटि प्रणाम। भगवान की कृपा से यह कार्य पूर्ण रूप से जल्द ही संपन्न होकर पूरे विश्व में भारत की गौरव गाथा को पुनः जागृत करेगा यह नया भारत है इसे ऊंचा उड़ने से कोई नहीं रोक सकता और चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैडिंग करके भारत ने आज एक बार फिर ये साबित कर दिया कि 21 वीं सदी हमारी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version