गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि देश के गरीबों महिलाओं युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित इस अंतरिम बजट का मूल उद्देश्य भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है जो प्रत्येक भारतवासी का दिवास्वप्न है । बजट के प्रावधानों को देखकर यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्वतंत्र भारत के पिछले 75 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ बजट है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की जनहितैषी सोच की स्पष्ट झलक दिखाई देती है । यह बजट प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की जनता को दी गई मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रभावी रहेगा साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला साबित होगा ।इतना बेहतरीन बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण निःसंदेह बधाई की पात्र हैं । श्री साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ गरीबों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकालने में कामयाबी मिली है। देश का प्रति व्यक्ति आय लगभग दुगुना हुआ है । यह 10 वर्षों में मोदी सरकार की सफलता का परिचायक है । सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना को लेकर प्रस्तुत बजट में राज्यों के विकास के लिए 75000 करोड़ रुपये के ब्याज.मुक्त कर्ज का प्रावधान सर्वाइकल कैंसर पर रोक के लिए अब 9.14 साल की लड़कियों का वैक्सीनेशन मातृशक्ति को और सशक्त करने के लिए 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ करना युवा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप में एक साल के लिए टैक्स की छूट देने का निर्णय रूफटॉप सोलर परियोजना के तहत 1 करोड़ सोलर पैनल यूजर्स को 300 यूनिट निशुल्क बिजली किराए के घरों झुग्गी बस्तियों एवं चाल में रहने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए विशेष आवास योजना के साथ ही बजट में अगले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2 करोड़ नए घरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित करना आयुष्मान भारत योजना के दायरे में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल करना और विभिन्न फसलों में नैनो.डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रावधानए 55 लाख लोगों को रोजगार देने पीएम मत्स्य सम्पदा योजना का विस्तार करने का प्रावधान जैसे कई प्रावधान हैं जो देश के हर वर्ग के प्रति मोदी सरकार की गंभीर चिंता को प्रदर्शित करता है । निश्चित तौर पर देश की जागरूक जनता मोदी सरकार के इस बजट का स्वागत कर तीसरी बार भी मोदी सरकार को दोनों हाथों से अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी ऐसा मेरा मानना है ।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




