अभियान चलाकर जिले में आज 20 हजार से अधिक लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

 विशेष शिविरों के माध्यम से 4 लाख 65 हजार से अधिक राशन कार्डाे का हुआ ई-केवाईसी पूर्ण


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश में गरियाबंद जिला एक दिन में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में एक बार फिर से पहला स्थान हासिल किया है। ज्ञात हो कि 7 जुलाई को आयोजित विशेष ग्रामसभा के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं राशन कार्ड ई-केवाईसी के कार्य किया गया था, जिसमें भी गरियाबंद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
विशेष ग्राम सभा के माध्यम से जिले के सभी गांवों में विभिन्न शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं राशन कार्ड ई-केवाईसी के कार्य किये गये। जिसके तहत आज एक ही दिन में 20 हजार 875 लोगों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया। साथ ही 4 लाख 65 हजार 305 राशन कार्डाे के ई-केवाईसी के कार्य भी पूर्ण किये गये। इस महाअभियान के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम पंचायत, च्वाईस सेंटर एवं सामुदायिक भवनों में भी शिविर लगाये गये। साथ ही विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने अधिकारियों को शिविर स्थलों का निरंतर निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेने के निर्देश भी दिये थे। शिविर के माध्यम से कम समय में लोगों को सेवाओं से लाभान्वित किया गया। इसके तहत आयुष्मान कार्ड बनने से लोगों को निःशुल्क ईलाज में मदद मिलेगी। साथ ही राशन कार्ड के ई-केवाईसी पूर्ण होने से लोगों को शासकीय दुकान से खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने में किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार मैनपुर अनुविभाग में सर्वाधिक 5712 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसी प्रकार फिंगेश्वर अनुविभाग में 4578, छुरा में 4272, गरियाबंद में 3182 और देवभोग अंतर्गत 3131 आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया। इसी प्रकार राशन कार्ड के ई-केवाईसी में सर्वाधिक फिंगेश्वर विकासखण्ड में 1 लाख 39 हजार 940 राशनकार्डों का ई-केवाईसी किया गया। इसी प्रकार मैनपुर विकासखण्ड में 94008, छुरा में 85630, गरियाबंद में 73520 और देवभोग विकासखण्ड में 72207 राशनकार्डो का ई-केवाईसी किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में विगत 7 जुलाई को विशेष ग्रामसभा के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं राशन कार्ड ई-केवाईसी के कार्य किया गया था। जिसमें एक ही दिन में 6 हजार 847 लोगों के आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया। साथ ही 23 हजार 505 राशन कार्डाे के ई-केवाईसी के कार्य भी किये गये थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version