गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। मतदान में लोगों का ज्यादा से ज्यादा रूझान बढ़े। और मतदान प्रतिशत बढ़े इसलिए ईवीएम से मतदान प्रक्रिया को सहज बनाने डेमोस्ट्रेशन मशीनों द्वारा मतदाताओं को वोट देने की प्रक्रिया बताई जा रही है। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग के एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि इसके लिए तहसील कार्यालयों में ईवीएम डेमोस्ट्रेशन मशीन लगाई गई है। इससे कार्यालय आने वाले लोगों को वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। मशीन के पास कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई है। जिससे आमजन सरल और स्थानीय भाषा में ईवीएम डेमोस्ट्रेशन मशीन फिंगेश्वर – राजिम तहसील कार्यालय में लगाई गई है। श्री नेताम ने कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने पास के ही तहसील कार्यालय में जाकर ईवीएम और वीवीपैट से मतदान सम्पन्न कराने के बारे में जानकारी मिल रही है। लोगों को मशीन के द्वारा अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को बटन दबाकर वोट डालने के पश्चात् वीवीपैट मशीन में वोट डाले गए प्रत्याशी के निर्वाचन चिन्ह की जानकारी मिल रही है। इसके माध्यम से ईवीएम मशीन का आसानी से उपयोग करने के बारे में लोग जागरूक हो रहे है। जिससे मतदाताओं को मतदान दिवस में वोटिंग करने में आसानी होगी। और लोगों का मतदान के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर अपने प्रजातांत्रिक अधिकार का उपयोग करेंगे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




