उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)।- जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा लोगों की समस्या व षिकायतें सुनी जा रही है तथा उनका विधिवत निराकरण किया जा रहा है। आज आयोजित इस जनचौपाल में कलेक्टर ने जनपद कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीणों से जिला कार्यालय में प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्या व शिकायतों से अवगत हुए और समस्याओें के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 78 आवेदन प्राप्त हुए तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ई-जनचौपाल में अंतागढ़ विकासखण्ड से 02 आवेदन, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 03, चारामा विकासखण्ड से 02, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 06 और नरहरपुर विकासखण्ड से 04 लोगों ने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 61 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत, एस.डी.एम. मनीष साहू, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता सतीश किण्डों, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन सहित समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल भी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version