छुरा(गंगा प्रकाश)। आजादी के 76 वीं वर्षगांठ के पूर्व दिवस एक कदम देश के नाम सद्भावना दौड़ का आयोजन समाजसेवी एवं पुलिस विभाग के तत्वाधान में किया गया । जिसमें , छात्र-छात्राएं कर्मचारी पुलिस विभाग समाजसेवी एवं नगरवासी शामिल हुए सद्भावना दौड़ के विषय में जानकारी , देते हुए समाजसेवी शीतल ध्रुव ने कहा कि देश की एकता अखंडता को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है देश एवं राष्ट्र के प्रति युवाओं में जन जागृति लाना व राष्ट्र की सद्भावना को बरकार रखना भी हमारा दायित्व है। सद्भावना दौड को बस स्टैण्ड पर प्रधान आरक्षक उमेश सांडिल्य ने व्हिसिल बजा कर रवाना किया सभी जयकारा लगाते हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों की जय, तिरंगे झंडे की जय का जय घोष करते हुए बस स्टैंड से शिव चौक, सदर रोड, स्वर्णजयंती चौक ,शीतला मंदिर रोड होते वापस बस स्टैंड में समाप्त हुई। शिक्षक हीरालाल साहू ने कहा कि जिस देश जाति में जन्म लिया उस पर बलिदान होने का अवसर जिसे मिलता है वह सौभाग्यशाली होता है राष्ट्र ध्वज का सम्मान सभी देशवासियों का दायित्व है हमारा एक कदम देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगा। विनोद कुमार देवांगन ने कहा कि सबको मिलकर अपने एकता व अखंडता को अक्षुण रखने का प्रयास करना चाहिए। देश के बलिदानियों का सम्मान करना चाहिए आभार व्यक्त करते हुए योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने कहा कि देश की आजादी के लिए 1947 तक लाखों लोगों ने आजादी के लिए शहादत दिया 90% गुमनाम शहीदों को आज हम नमन करते हैं यह तन हमें जिस वतन से मिला है उस वतन पर यह तन को समर्पित करना हम सबका कर्तव्य है, आप सभी आज के इस आयोजन में शामिल हुए सभी का आभार करते है दौड़ में पुलिस विभाग की ओर से प्रधान आरक्षक प्यारी साहू आरक्षक अरुण कोमर्रा मिथिलेश नागेश मिथिलेश मरकाम हरीश शांडिल्य सुरेश शबर जगमोहन कश्यप छात्रावास अधीक्षक गिरधारी लाल कुम्हकार पीटीआई राजू साहू डिगेश्वरी गोस्वामी अखिल चौबे साथ ही पानसिंह परमेश्वर दिनेश संतराम देवानंद कमलेश सहित प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास, कन्या आश्रम के छात्राओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
