13मार्च को ग्राम गेतरा में एसईसीएल, जिला प्रशासन व ग्रामीणों के बीच होगा महत्त्वपूर्ण बैठक

अजय चक्रधारी

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के रेहर, गायत्री ,केतकी कोयला खदानों से प्रभावित ग्राम पंचायत पोड़ी, गेतरा , मानी, जोबगा के दस दस सदस्यों को व एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारीयो को एसडीएम बैठक हाल सूरजपुर में बैठक बुलाया गया ,जिसमे ग्रामीण अपनी नौकरी व मुआवजा की मांग एसईसीएल प्रबंधन से अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष रखा । जिसमे सबसे पहले ग्राम गेतरा के ग्रामीणों ने नौकरी पात्र लोगो को 23 साल बीतने के बाद भी आज तक नोकरी में नहीं उतरा गया इसमें चर्चा हुआ जिसमे एसईसीएल के अधिकारियो ने अनुविभागीय अधिकारी को आश्वस्त कराते हुए नौकरी में  कुछ त्रुटी बताई और पूरा दस्तावेज लेकर 13मार्च को एसईसीएल के अधिकारी ग्राम गेतरा में पहुंच कर दस्तावेज जांच करने व त्रुटी सुधार करने की बात कही गई जिससे ग्रामीण आश्वास्त हुए ।

वही ग्राम पोड़ी के ग्रामीणों कि 186 लोगो का नाम सूची में शामिल किया गया है जिसका सूची जल्द सत्यापन कराने उपरांत नाम चस्पा कर दिया जायेगा जिसमे एसडीएम रवि सिंह ने हल्का पटवारी व आरआई को तत्काल कल से ग्राम पोड़ी का सत्यापन कार्य शुरु करने के निर्देश दिए ।

एसईसीएल के अधिकारियो ने बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को बताया की डिप्लेरिंग कार्य में ग्राम पोड़ी से 186,ग्राम गेतरा से 42 और ग्राम जोबगा से 170  कुल 398लोगो का जमीन अधिग्रहण करने की जानकारी दी गई जिसकी पात्रता सूची राजस्व अधिकारीयों से सत्यापन उपरांत जारी करने की बात कहकर ग्रामीणों को आश्वास्त कराया ।

इसके अलावा एसईसीएल के सीएसआर मद की जानकारी लेते हुए प्याऊ जल की सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की बात कही जिसमे एसईसीएल के अधिकारी तत्काल चारो पंचायत को दस दस नग स्ट्रीट लाईट देने की आश्वसन दिया । एव सीएसआर मद से ग्राम पंचायत में अन्य कार्य स्वीकृति करने की बात कही गई ।इस दौरान एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार वर्षा बंसल,एसईसीएल के भू सर्वेक्षण अधिकारी अंजित सिंह, सबएरिया मैनेजर संजय एम मिश्रा, व एसईसीएल के सिविल विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version