गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। मतदाता सूची को सभी प्रकार से सही बनाने इन दिनों मतदान केन्द्रों में नया नाम जोड़ने, नाम हटाने, नाम सुधारने का काम सुचारू रूप से चल रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एस.डी.एम. धनंजय नेताम ने इस संबंध में अपने कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक 23-24 अगस्त को आहूत की। जिसमें फार्म क्रं. 6, 7 एवं 8 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मतदाता सूची को विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दुरूस्त करने में सहयोग की अपील की। श्री नेताम ने राजनैतिक दल के सदस्यों से कहा कि 1 अक्टूबर 2023 को 18 साल पूर्ण कर चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष पहल करें। ताकि युवाओं को मतदान का अधिकार मिलें। उन्होंने मतदाता सूची में त्रुटि जैसे नाम हटाना, नाम सुधारने जैसी गलतिया आदि सुधरवाने के लिए भी फार्म 6,7,8 जो मतदान केन्द्रों में उपलब्ध है भरवाकर जमा कराने की अपील की है। श्री नेताम ने बताया कि यह प्रक्रिया 31 अगस्त 2023 तक चलेगी। राजनैतिक दल के सदस्यों ने सहयोग करने की बात कही। श्री नेताम ने कहा कि जिस बुथ में संबंध में ज्यादा नाम जोड़े जाएंगे उसके अधिकारी का पुरस्कृत किया जावेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version